Breaking News

बदायूँ में आज पहुंचेगी ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, दो रूटों पर होगा भव्य स्वागत।

बदायूँ में आज पहुंचेगी ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, दो रूटों पर होगा भव्य स्वागत।

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 30 सितम्बर को ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’ जनपद में प्रवेश करेगी। 30 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न कराने और फोटोग्राफ व वीडियो लिंक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में यात्रा का पहला रूट तय कर दिया गया है। 30 सितम्बर की शाम 4 बजे बिसौली के ओरछी चौराहे पर यात्रा का आगमन होगा, जिसके बाद शाम 4:30 बजे फैजगंज और 5:30 बजे मुड़िया में स्वागत किया जाएगा। मुड़िया स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम के बाद 01 अक्टूबर की सुबह 7:30 बजे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद बिसौली के तिरंगा चौक, वजीरगंज और दातागंज के पापड़ में यात्रा का अभिनंदन होगा। दोपहर में भोजन के पश्चात यात्रा बेला डांडी, दहगवां और सहसवान पहुंचेगी, जहां भव्य स्वागत किया जाएगा। अपराह्न 3:30 बजे ग्राम मुजरिया में पौधारोपण और जनसभा का आयोजन होगा।

वहीं यात्रा का दूसरा रूट 30 सितम्बर की शाम 6 बजे उझानी के ज्ञान रिसोर्ट पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगा। 01 अक्टूबर की सुबह केशव चौक बदायूँ में स्वागत के बाद जगत ब्लॉक के इस्लामगंज पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा अलापुर, म्याऊँ, नवीगंज और हजरतपुर पहुंचेगी, जहां स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ के विद्यालयों में पॉक्सो कानून के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, न्यायिक अधिकारियों ने दिए सुरक्षा टिप्स।

बदायूँ के विद्यालयों में पॉक्सो कानून के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, न्यायिक अधिकारियों …