उत्तर प्रदेश, उन्नाव-: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा उन्नाव नगर के रामलीला मैदान से निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। हाल ही में पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटना के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के समर्थन में उन्नाव वासियों ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
इस यात्रा में हाथों में तिरंगे झंडे ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों के शौर्य आतंकवाद को हराएगा भारत ऑपरेशन सिंदूर न्याय की प्रतिज्ञा आदि लिखी हुई तख्ती लिए सैनिक परिवार पूर्व सैनिक एनसीसी कैडेट्स सहित स्काउट गाइड विभिन्न सामाजिक संगठन एनजीओ राष्ट्रवादी संगठन व्यापारी अधिवक्ता शिक्षक बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से शामिल हुए।जाति धर्म का भेद मिटा सभी शामिल हुए तिरंगा यात्रा में भारत एकता और अखंडता की झलक दिखी।
मार्ग पर \”भारत माता की जय\”, \”वंदे मातरम्\” और \”पाकिस्तान मुर्दाबाद\” के नारों से जोश और गर्व का माहौल बना रहा पूरा शहर ऐसे ही नारों से गुंजायमान रहा।
रामलीला मैदान उन्नाव से निकली यात्रा का शास्त्री पार्क हरदोई पुल पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन हुआ। यात्रा के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और जिलाध्याक्ष अनुराग अवस्थी निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने संबोधित किया।
हमले में मारे गए 27 लोगों को भी दी श्रद्धांजलि उनके चित्र लगाए गए। रथ पर भारत माता के चित्र लगाया गया उस अर्पित किए गए पुष्प। रथ पर वीर शहीद सैनिकों की पत्नियां उपस्थित रहीं समापन पर उनका सम्मान भी किया गया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह के साथ झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना कर यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा संयोजक भाजपा नेता विमल द्विवेदी, सुशील तिवारी, मनीष जयसवाल रहे
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा पाकिस्तान ने आतंकवादी भेजकर महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने का कुकृत्य किया मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आपरेशन सिंदूर चला पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और बदला लिया ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के अंत तक नहीं रुकेगा।
पाकिस्तान ने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है।
जवानों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है। यह तिरंगा भारत के आन, मान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है।
उन्नाव से सनोज कुमार