Breaking News

कासगंंज-: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आज कासगंज शहर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में स्कूली छात्र , NCC केडिट सहित अन्य आमजनमानस ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।

आपको बता दें कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्यवाही को लेकर पूरे देश में उत्साह है। भारत के लोग सेना के शौर्य को सेल्यूट कर रहे है। और उनके सम्मान में पूरे देश में शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा द्वारा कासगंज शहर के सोरों गेट से तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वही तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूलों के छात्र छात्राएं , NCC केडिट सहित हजारों की संख्या में आम जनमानस ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।

 

बाइट – नीरज शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा कासगंज।

 

बाइट- रजनीकांत माहेश्वरी, विधान परिषद सदस्य।

 

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, बचाव अधूरा।

क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, …

error: Content is protected !!