Breaking News

सहसवान में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अनूठा अभियान: शहीदों और मां के नाम पर रोपे गए पौधे।

सहसवान में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अनूठा अभियान: शहीदों और मां के नाम पर रोपे गए पौधे।

सहसवान (बदायूं): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार के आह्वान पर सहसवान में “एक पेड़ देश के शहीदों एवं मां के नाम” अभियान के तहत एक व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, ब्रज प्रांत के संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम स्थानीय आम कब्रिस्तान परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा देश की एकता, पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे ही हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं और जीवन के लिए आवश्यक स्वच्छ ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है और डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे ब्रज प्रांत में चलाया जा रहा है, जिससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में फैसल कादरी, मोहम्मद हनीफ, गुड्डू कुरैशी, यूनुस, वसीम, अब्दुल सलाम और इस्लाम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …