Breaking News

स्व. सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

स्व. सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के उद्योगपति संजय गर्ग की माता स्वर्गीय श्रीमती सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों सहित नगर की अनेक गणमान्य हस्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, अनाथ एवं दिव्यांगजनों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शुभम एवं बरखा ने कहा कि अम्मा जी ने सदैव सेवा, करुणा और जरूरतमंदों की सहायता करने के संस्कार दिए। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर असहाय एवं दिव्यांगजनों की सेवा करके आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। उनके दिखाए मानव सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सत्यवाला जी के सरल स्वभाव एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर शैलेन्द्र नाथ गर्ग, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय गर्ग, नीलम गर्ग, शेखर गर्ग, रश्मि अग्रवाल, राजीव, सुजाता, पीयूष, प्रियम, शुभम, बरखा, विशाल, खुशबू, एडवोकेट सुरेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, डॉ. मनोज माहेश्वरी, सुविधा माहेश्वरी, मुदित अग्रवाल, भारती अग्रवाल, पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य संजीव यादव, ब्लॉक प्रमुख ओम किशन, गोपाल गर्ग, अनिल अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, अजीत अग्रवाल, विनीत शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, महेंद्र प्रताप सिंह एवं तहजीब खां सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिवारजन मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ।

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ। बदायूं। जनगणना-2027 के तहत मुख्य विकास अधिकारी …