Breaking News

बाइक सवार महिला के गले से चेन झपट ले गए बदमाश।

पीछे से आए बाइक सवार बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम। 

महेन्द्र सक्सेना 

सहसवान, बदायूं: पिता और चाचा के साथ बाइक से जा रही युवती के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भगता नगला निवासी कल्यान सिंह पुत्र बनवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दीपावली की शाम करीब पांच बजे वह अपने चचेरे भाई नन्ने और पुत्री प्रीती के साथ बाइक से सहसवान से गांव वापस लौट रहा था। सहसवान सुकर्रा मार्ग पर जब वह कमनपुर मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से सफेद बाइक सवार दो लोग आए और प्रीती के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए।

पीड़ित ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह भगता नगला गांव की ओर तेजी से बाइक दौडा़ते हुए फरार हो गए। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। सरेशाम हुई झपटमारी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना था कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम।

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में …