Breaking News

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप।

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम हररैया में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास एक पेड़ पर दो किशोरियों के शव लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक किशोरियों की उम्र 17 और 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आपस में गहरी दोस्त थीं और रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहनें भी थीं। सोमवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरियों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर निगोही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर और एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों किशोरियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा, पेट में घुसा स्टील का गिलास; 22 वर्षीय युवक की मौत।

पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा, पेट में घुसा स्टील का गिलास; 22 वर्षीय युवक की …