Breaking News

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने किया दीपावली स्नेह मिलन, टिकट मिलने पर सहसवान से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने किया दीपावली स्नेह मिलन, टिकट मिलने पर सहसवान से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सहसवान विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सहसवान निवासी अनुज माहेश्वरी ने अपने आवास पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नीरज सक्सेना ने की।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही 13 नवंबर से उनके आवास पर शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए सभी को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में पदाधिकारी अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, ललतेश ठाकुर, परमवीर शाक्य, वीरपाल यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गौड़, अवधर शर्मा, पुरुषोत्तम टाटा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सहसवान विधानसभा से स्थानीय प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि स्थानीय प्रत्याशी क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझता है और जनता के बीच अधिक समय दे सकता है। स्थानीय प्रत्याशी होने से कार्यकर्ताओं में भी अधिक उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

इस अवसर पर अनुज माहेश्वरी ने वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया है। पार्टी के विभिन्न अभियानों के संचालन के साथ ही पिछले चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें पूर्व में दो बार नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी बनाया था, जिसमें उन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में मत प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी सेवा कर रहे हैं।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुज माहेश्वरी ने कहा कि वह सहसवान विधानसभा से भाजपा का टिकट पाने के इच्छुक हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश देता है तो वह पूरी ताकत और समर्पण के साथ चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय प्रत्याशी की मांग करना या स्वयं टिकट की इच्छा जताना किसी का विरोध करना नहीं है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पूर्व की भांति कमल के फूल को विजयी बनाने के लिए पूरी मेहनत करना है। अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का होगा, जो सभी को स्वीकार्य रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि सभी का एकमात्र लक्ष्य सहसवान विधानसभा में भाजपा को मजबूत करना और कमल खिलाना है।

Spread the love

Check Also

मौका मिला तो विस क्षेत्र में 60 साल का सूखा खत्म करेगी भाजपा: नमित गुप्ता।

पत्रकारों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में दहगवां ब्लाक प्रमुख के पुत्र ने की दावेदारी। महेन्द्र …