Breaking News

पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा, पेट में घुसा स्टील का गिलास; 22 वर्षीय युवक की मौत।

पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा, पेट में घुसा स्टील का गिलास; 22 वर्षीय युवक की मौत।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम सिरावली में सोमवार सुबह पटाखा चलाते समय हुए दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। पटाखे में जोरदार विस्फोट होने से स्टील का गिलास उछलकर युवक के पेट में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरावली निवासी प्रवेश कुमार (22) पुत्र रामवीर सिंह माथुर सोमवार सुबह करीब सात बजे घर के पास पटाखा चला रहा था। बताया जाता है कि उसने स्टील के गिलास के नीचे पटाखा रखकर उसमें आग लगा दी। इसी दौरान पटाखे में जोरदार धमाका हुआ और गिलास उछलकर सीधे उसके पेट में जा घुसा। हादसे में प्रवेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

परिजन आनन-फानन में उसे कलावती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

Spread the love

Check Also

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Spread the love