Breaking News

अवसर मिला तो विधानसभा चुनाव में लहराएंगे भाजपा का परचम: अनुज 

दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने की दावेदारी।

महेन्द्र सक्सेना 

सहसवान, बदायूं। विधानसभा चुनाव में अब कुछ माह का समय बचा है। ऐसे में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की ओर से विधानसभा टिकट के दावेदारों द्वारा स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विस क्षेत्र के पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही 13 नवंबर से आवास पर प्रारंभ होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए सभी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे‌ और सभी ने एक स्वर में कहा कि सहसवान विधानसभा से स्थानीय प्रत्याशी होने से कार्यकर्ताओं में अधिक ऊर्जा का संचार होगा। स्थानीय प्रत्याशी क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर जनता के बीच अधिक समय दे सकेगा।

सभी ने स्थानीय प्रत्याशी की मांग का समर्थन किया। अनुज माहेश्वरी ने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा और अब जिला उपाध्यक्ष की भूमिका में पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी ने उन्हें दो बार नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद का टिकट दिया। इसमें उन्होंने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक मत हासिल किए।

पत्रकारों ने सहसवान विधानसभा से टिकट के विषय में अनुज माहेश्वरी से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी से विधानसभा टिकट का इच्छुक हूं। यदि पार्टी चुनाव लड़ने का आदेश करेगी तो चुनाव लडूंगा। स्थानीय प्रत्याशी या स्वयं का टिकट मांगने का अर्थ किसी का विरोध करना नहीं है। अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ही होगा जो सभी को मान्य होगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम।

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में …