Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया नगर।

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया नगर।

आई एम खान 

बिसौली। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपों का पर्व दीपावली पारंपरिक हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों और प्रतिष्ठानों में मां महालक्ष्मी, भगवान गणेश एवं कुबेर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

दीपावली को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां सोमवार को पूरी होती नजर आईं। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक दीपों से सजाया गया। शाम होते ही दीपों और बिजली की रोशनी से पूरा नगर जगमगा उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में मां महालक्ष्मी, भगवान गणेश एवं कुबेर का पूजन किया। इस दौरान पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर दीपावली का आनंद लिया। रंग-बिरंगे पटाखों और फुलझड़ियों से आसमान रोशन हो उठा।

इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिनभर बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। पूरे नगर में दीपावली का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप।

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से …