Breaking News

पटियाली में नए मतदाता बनाने का अभियान तेज, चाहत मियां ने भरवाए करीब 150 फॉर्म-6

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने की पहल, विभिन्न गांवों में चलाया जागरूकता अभियान।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नए मतदाता बनाने की प्रक्रिया के तहत पटियाली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दावेदार चाहत मियां द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 नवंबर को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर करीब 150 नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए गए।

चाहत मियां ने बताया कि पिछले करीब दो महीनों से विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की जांच और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिन बूथों पर नए मतदाता बनने थे, वहां पात्र युवाओं के मोबाइल नंबर और मकान संख्या पहले ही नोट कर लिए गए थे। इसके बाद 21 नवंबर को संबंधित युवाओं को जानकारी देकर बूथों पर फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

अभियान के दौरान अलीपुर बूथ संख्या 175 पर 12, उस्मानपुर बूथ संख्या 148 पर 15, भवानी नगला बूथ संख्या 100 और 101 पर 22, डम्पुरा बूथ संख्या 103 पर 22, अजीतपुर बूथ संख्या 102 पर 15, सिकंदरपुर वैश्य बूथ संख्या 133, 134 और 135 पर 20, नगला दुर्ग बूथ संख्या 118 पर 10 तथा नगला डंबर बूथ संख्या 120 पर 15 फॉर्म-6 भरवाए गए। इसके अलावा अन्य गांवों में भी अभियान चलाया गया।

चाहत मियां ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, उन्हें मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पात्र नागरिक अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।

अभियान के दौरान शहवाज खान, उसैदुल, वसीम, वाहिद प्रधान, मुशीर खान, फैजान, इंतजार, वजाहत, रेहान खान, चांदबाबू, अमान शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …