Breaking News

बिसौली के ए.आर. फिलिंग सेंटर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

बिसौली के ए.आर. फिलिंग सेंटर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

आई एम खान 

बिसौली: स्थानीय ए.आर. फिलिंग सेंटर पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कंपनी (बदायूं) के असिस्टेंट मैनेजर अक्षत सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का पावन अवसर है।

संस्थान के डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना और राष्ट्र को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाना हम सबका परम कर्तव्य है।

इस गरिमामयी अवसर पर मुकुंद प्रकाश, धर्मपाल पाठक, अक्षय सिंह, प्रेमवीर, सुखवीर, नरवीर, नन्हे, किशोर, विपिन, देवेंद्र, धीरेंद्र, कुंवरपाल, शिशुपाल और राम खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्राहक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई।

बिना आईएसटीपी और ओवरलोड मिले दो ट्रक पकड़े। मोहम्मद वसीम, संवाददाता बहेड़ी (बरेली)। अवैध खनन …