Breaking News

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 13 नवंबर को बदायूं में करेंगी जनसुनवाई, महिला कल्याणकारी योजनाओं की लेंगी समीक्षा।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 13 नवंबर को बदायूं में करेंगी जनसुनवाई, महिला कल्याणकारी योजनाओं की लेंगी समीक्षा।

बदायूं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 13 नवंबर 2026 को जनपद बदायूं के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10 बजे जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी।

वहीं, अपराह्न 3 बजे विकास भवन सभागार में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिला लाभार्थियों एवं पात्र महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं, उनके अनुभवों तथा शासन की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सभी निर्धारित कार्यक्रमों के लिए समय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों …