Breaking News

डी पॉल स्कूल में प्रोफिशिएंसी अवार्ड समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।

डी पॉल स्कूल में प्रोफिशिएंसी अवार्ड समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोफिशिएंसी अवार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। वहीं, अन्य विद्यार्थियों को भी इस आयोजन से बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि पुरस्कार सफलता का अंत नहीं, बल्कि नई उपलब्धियों की शुरुआत है। सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है।

प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता है उस प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Spread the love

Check Also

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों …