Breaking News

डीपाल जूनियर हाईस्कूल में दीपावली पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन।

 

रंगोली, मेंहदी में पूजा, दिया सजाओ में अनुपम रहे प्रथम।

महेन्द्र सक्सेना 

सहसवान, बदायूं। डीपाल जूनियर हाईस्कूल जरीफपुर गढ़िया में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्य धर्मेश शर्मा ने बताया कि दिया मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता कक्षा तीन से पांच वर्ग में अनुपम, गौरव, प्रतिज्ञा छह से आठ वर्ग में जयशिखा, आराध्या, गोपी रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच वर्ग में पूजा, रिया, उपासना छह से आठ वर्ग में जयशिखा, आराध्या, गोपी मेंहदी प्रतियोगिता कक्षा तीन से पांच वर्ग में पूजा, दीक्षा, राशि कक्षा छह से आठ वर्ग में अंजलि, गोपी और जयशिखा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ अध्यापक रामनिवास ने बच्चों द्वारा बनाई गई कला की सराहना की। साथ ही उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, राजपाल सिंह, ओमवीर सिंह, मुकेश कुमार, प्रियंका, पिंकी शाक्य, कपिल शर्मा, मोती सागर, आंचल सक्सेना, देवेन्द्र शर्मा, अनुष्का शर्मा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद। …