Breaking News

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में प्रतिभाग पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

 

 

 

इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर, सहसवान पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Spread the love

Check Also

सड़क पर लहूलुहान पड़े दो युवकों के लिए देवदूत बने सीओ पटियाली, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल।

धुबियाई पुलिया के पास क्षतिग्रस्त बाइक के निकट गंभीर हालत में मिले थे दोनों युवक, …