Breaking News

कृपाल सिंह के निधन पर सतीश प्रेमी ने जताया शोक, अंत्येष्टि में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि।

कृपाल सिंह के निधन पर सतीश प्रेमी ने जताया शोक, अंत्येष्टि में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कृपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। निधन का समाचार मिलते ही सतीश प्रेमी दिवंगत कृपाल सिंह के अंतिम दर्शन करने उनके पैतृक गांव समद नगर पहुंचे। यहां उन्होंने अंत्येष्टि में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सतीश प्रेमी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अंत्येष्टि के दौरान पूर्व प्रधान अनूप, जुगल किशोर गुप्ता, हाकिम सिंह सागर, मिनिस्टर, कपिल देव, शाकिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत कृपाल सिंह को अंतिम विदाई दी।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: महिला से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने की चैन और चांदी का गुच्छा बरामद।

महिला से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने की चैन और चांदी का …