Breaking News

विधायक नादिरा सुल्तान के कैंप कार्यालय के बोर्ड के रंग को लेकर सियासी चर्चाएं तेज।

पहले भाजपा के झंडे से मिलता-जुलता बोर्ड आने पर उठे सवाल, अब समाजवादी पार्टी के रंग में लगा नया बोर्ड।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी विधायक नादिरा सुल्तान के सहावर स्थित आवास पर कैंप कार्यालय के बोर्ड को लेकर इन दिनों राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि विधायक के आवास पर कैंप कार्यालय के लिए एक बोर्ड पहुंचा था, जिसका रंग भाजपा के झंडे के रंगों से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा था। इसके बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

 

इस संबंध में जब विधायक नादिरा सुल्तान से बातचीत की गई तो उन्होंने इसे साजिश बताते हुए पूरी तरह गलत करार दिया। विधायक का कहना था कि कैंप कार्यालय का बोर्ड आया जरूर था, लेकिन उसे लगाए जाने से पहले ही वापस करवा दिया गया था।

वहीं, सामने आई तस्वीर में संबंधित बोर्ड कैंप कार्यालय के बाहर लगा दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि अब कैंप कार्यालय पर नया बोर्ड लगाया गया है, जिसका रंग समाजवादी पार्टी के झंडे के रंगों से मेल खाता नजर आ रहा है।

एक ही कैंप कार्यालय के बोर्ड के रंग में बदलाव को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, विधायक ने पहले बोर्ड को लेकर अपनी सफाई दे दी है, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व।

बिसौली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व। आई एम खान  …