Breaking News

भाजपा से दूरी के संकेत, बोले- चुनाव हराने वालों को मिल रहा सम्मान; कार्यकर्ताओं की राय से लेंगे बड़ा फैसला।

भाजपा से दूरी के संकेत, बोले- चुनाव हराने वालों को मिल रहा सम्मान; कार्यकर्ताओं की राय से लेंगे बड़ा फैसला।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फेसबुक पर ‘टाटा-बाय-बाय’ लिखी पोस्ट को उनके भाजपा से नाराजगी और पार्टी से दूरी बनाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

धर्मेंद्र कश्यप ने पोस्ट के जरिए पार्टी में अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चुनाव हराया, आज उन्हीं लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि वह कार्यकर्ताओं की आवाज पर आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे। इसके बाद उनके किसी दूसरे राजनीतिक दल का रुख करने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। खास तौर पर समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चा राजनीतिक हलकों में चल रही है। हालांकि, अभी धर्मेंद्र कश्यप की ओर से किसी दल में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद उनके समर्थकों में भी उनके अगले कदम को लेकर उत्सुकता देखी गई। उनके आवास के बाहर समर्थकों की मौजूदगी और राजनीतिक चर्चा ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।

धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम को लेकर अब बरेली की सियासत में निगाहें उनके अगले फैसले पर टिकी हैं।

Spread the love

Check Also

सहसवान: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, सेवा हॉस्पिटल में हंगामा।

पूर्व में भी महिला की मौत के बाद अस्पताल हुआ था सीज, दोबारा संचालन पर …