Breaking News

शाहजहांपुर: स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की शिरकत।

शाहजहांपुर: स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की शिरकत।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के छावनी परिषद शहीद संग्रहालय कैंटोनमेंट में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों के परिजनों का विशेष सम्मान किया गया।

समारोह की शुरुआत से पहले वित्त मंत्री ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक सलोना कुशवाहा, महापौर अर्चना वर्मा और एमएलसी सुधीर गुप्ता समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ काकोरी एक्शन के अमर नायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और कृषि, तकनीक, एथेनॉल उत्पादन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है।

प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने, अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान गरीब मेधावी बच्चों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों पर भी जोर दिया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …