Breaking News

‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत महिलाओं को सुरक्षा जागरूकता अभियान। 

‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत महिलाओं को सुरक्षा जागरूकता अभियान। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

अलीगढ़। अलीगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों में पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों के आसपास भ्रमण किया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Spread the love

Check Also

बिसौली: शोक संतप्त परिवारों से मिले सपा प्रतिनिधि, ढांढस बंधाकर दी श्रद्धांजलि।

बिसौली: शोक संतप्त परिवारों से मिले सपा प्रतिनिधि, ढांढस बंधाकर दी श्रद्धांजलि। आई एम खान  …