Breaking News

प्रमुख समाजसेवी काशिफ अली खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां।

प्रमुख समाजसेवी काशिफ अली खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां।

सहसवान (बदायूं)। नगर के प्रमुख समाजसेवी काशिफ अली खान का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं नगर में जगह-जगह केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

काशिफ अली खान सहसवान क्षेत्र में एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वह लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का उचित समाधान हो सके।

जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो बिना किसी भेदभाव के आमजन की समस्याओं को समझें और उनकी मदद के लिए आगे आएं। काशिफ अली खान द्वारा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान का प्रयास करना सराहनीय है।

इस मौके पर काशिफ अली खान ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलता है। जनता का स्नेह ही उन्हें समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने में उन्हें हमेशा खुशी मिलती है। खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के अधिक से अधिक कार्य कराना तथा उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करना वह अपना कर्तव्य समझते हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इसी तरह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते रहेंगे और यथासंभव सहायता करने का प्रयास करेंगे।

Spread the love

Check Also

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद। …