Breaking News

शराब ठेके के पास किसानों की कवार की गरियों में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक गरियां जलकर राख।

शराब और बीड़ी पीने के दौरान लापरवाही से आग लगने की आशंका, पीड़ित किसानों ने सरकार से मांगा मुआवजा।

शैलेन्द्र सिंह, संवाददाता

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहैत में शराब के ठेके के पास किसानों की कवार की गरियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक दर्जन से अधिक किसानों की गरियां जलकर राख हो गईं। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार, शराब के ठेके के आसपास कुछ लोग शराब और बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान लापरवाही के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलते हुए आसपास रखी किसानों की कवार की गरियों तक पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के बाद शराब पी रहे लोग और ठेके का इंचार्ज मौके से चले गए।

सूचना मिलने पर थाना बिनावर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग से किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ग्रामीणों के मुताबिक, आग की चपेट में आकर वीरपाल पुत्र दन्नू, सुमित पुत्र पप्पू, अरविंद लाला पुत्र हरिनन्दन सहाय, अनीष पाल पुत्र सत्यपाल, बाबा जी पुत्र पुन्नी, बिमला पत्नी गोकिल, शकील अहमद पुत्र रशीद अहमद, जगदीश पुत्र भगवान सिंह, धनवीर पुत्र जगदीश, रामलड़ेते पुत्र महावीर, हरपाल पुत्र चेतीराम और सुनील कुमार पुत्र भवानी शंकर सहित कई किसानों की कवार की गरियां जलकर नष्ट हो गईं।

इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत से तैयार की गई फसल आग में नष्ट हो गई है। ऐसे में प्रशासन को जल्द नुकसान का आकलन कराकर उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

Spread the love

Check Also

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से अधिक मरीजों को मिली मुफ्त दवा।

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से …