Breaking News

पटियाली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान शुरू, सांसद देवेश शाक्य ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

पटियाली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान शुरू, सांसद देवेश शाक्य ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र (102) में मतदाता सूची से वंचित पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए विशेष जागरूकता एवं कैंप अभियान शुरू किया गया है। एटा-कासगंज के समाजवादी पार्टी सांसद देवेश शाक्य ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सपा के झंडे लगे प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों पर मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सपा नेता फैजान चाहत ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा आयु एवं पहचान प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट या पैन कार्ड में से कोई एक दस्तावेज आवश्यक होगा।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान यदि किसी बूथ पर बीएलओ उपलब्ध नहीं मिलते हैं या फॉर्म भरने में कोई परेशानी आती है तो मोबाइल नंबर **9627446938** पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस जागरूकता अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस मौके पर पटियाली विधानसभा क्षेत्र से सपा के दावेदार चाहत मियां, फैजान चाहत, रिजवान खान, उसैदुल वसीम, मुशीर खान, इंतजार चाहत और अभिषेक शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से अधिक मरीजों को मिली मुफ्त दवा।

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से …