Breaking News

गंजडुंडवारा में शॉर्ट सर्किट से बाइक बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कस्बे के व्यस्त पटियाली रोड स्थित घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

बाइक में आग लगते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और आग के फैलने की आशंका से इधर-उधर हटने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। लोगों ने घरों से पानी की बाल्टियां और पाइप मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास स्थित दुकानों और मकानों तक आग पहुंचने से बच गई। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि घटना के बाद बाइक मालिक से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उसका नाम तथा आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी करनी चाही, लेकिन उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। बाइक मालिक की चुप्पी को लेकर मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद। …