Breaking News

कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

सिढ़पुरा में डॉ. प्रेम सिंह शाक्य के आवास पर हुआ कार्यक्रम, सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को किया याद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

सिढ़पुरा (कासगंज)। बहुजन नायक एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर 2026 को सिढ़पुरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम सिंह शाक्य, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राशिद अली ने मान्यवर कांशीराम जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज के अधिकारों, सामाजिक समानता और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और विचारधारा आज भी वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी के विचारों को आत्मसात करना और उनके सामाजिक परिवर्तन के सपने को साकार करने के लिए प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मान्यवर कांशीराम जी के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 मतदेय स्थल फाइनल।

भारत निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी, 23 अक्टूबर को होगा बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र …