Breaking News

कासगंज। लहरा गंगा घाट पर पानी और झाड़ियों के बीच फंसी गाय, पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया।

कासगंज। लहरा गंगा घाट पर पानी और झाड़ियों के बीच फंसी गाय, पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज की पवित्र तीर्थ नगरी सोरों के लहरा गंगा घाट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ गहरे पानी और झाड़ियों के बीच रस्सी के फंदे में एक गाय घंटों तक फंसी रही। तेज बहाव के बीच बेजुबान की जान संकट में देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भारी जोखिम उठाया और खुद उफनते पानी में उतरकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर सराहना की है। हालांकि, इस घटना के सामने आने के बाद गंगा घाटों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर इस तरह की लापरवाही के चलते मवेशियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, जिससे अब प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार।

दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक अली  शाहजहांपुर। अजीजगंज …