Breaking News

जरीफनगर: IDBI बैंक की मिनी शाखा में चोरी, नगदी सहित लाखों का सामान पार।

जरीफनगर: IDBI बैंक की मिनी शाखा में भीषण चोरी, नगदी सहित लाखों का सामान पार।

जरीफनगर (बदायूं)। जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला में अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए IDBI बैंक की मिनी शाखा को अपना निशाना बनाया। चोरों ने बैंक के ताले तोड़कर भारी मात्रा में नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब IDBI बैंक के बीसी (BC) मलिक अर्जुन शाखा पर पहुंचे, तो उन्होंने शटर के ताले टूटे हुए देखे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और नगदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

पीड़ित बीसी द्वारा थाना जरीफनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सूचना मिलते ही जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की तैयारी कर रही है ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!