Breaking News

मथुरा में तैनात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह एडीजी जोन आगरा द्वारा रजत पदक से सम्मानित।

मथुरा में तैनात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह एडीजी जोन आगरा द्वारा रजत पदक से सम्मानित।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

मथुरा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद मथुरा में पुलिस समन सेल, न्यायिक समन सेल और ई-समन सेल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, एस.के. भगत ने उन्हें अनुशंसा पत्र और रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया। आपको बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2016 में भी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान के तहत डीजीपी के अनुशंसा पत्र व रजत पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

मूल रूप से जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुन्डरा चकौंध के रहने वाले नरेंद्र पाल सिंह की इस उपलब्धि से उनके पैतृक क्षेत्र और परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके छोटे भाई कोमेंद्र पाल सिंह जनपद बदायूं तहसील में अधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। एडीजी जोन द्वारा इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह को सम्मानित किए जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …