Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार, 9 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने आसपास की बस्तियों में साइकिल रैली निकालकर आम जनता को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार ने स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया। इस दौरान छात्राओं ने जीवन में कभी नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का दृढ़ संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के बाद छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर “नशामुक्त भारत” का संदेश घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया।

इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण और कर्मचारी, जिनमें डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह, श्री सीताराम एवं श्री रोहित कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

 

 

Spread the love

Check Also

रामबारात और नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नगर में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।

रामबारात और नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नगर में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था। …