Breaking News

स्किल इनोवेशन चैलेंज में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान का दबदबा, दो मॉडलों ने दिलाए प्रथम और तृतीय स्थान।

स्किल इनोवेशन चैलेंज में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान का दबदबा, दो मॉडलों ने दिलाए प्रथम और तृतीय स्थान।

बदायूं। जिला स्तरीय स्किल इनोवेशन चैलेंज-2026 में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बदायूं में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की लगभग 15 तकनीकी संस्थाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सहसवान पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार आधारित मॉडलों के दम पर प्रथम और तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में संस्थान के दो मॉडलों का निर्णायक मंडल ने चयन किया। इनमें ‘एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी’ मॉडल को प्रथम स्थान मिला, जबकि ‘Li-Fi सिग्नल’ मॉडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। Li-Fi मॉडल में स्वच्छ ऊर्जा और विकिरण-मुक्त संचार की अवधारणा प्रस्तुत की गई। दोनों मॉडलों की सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल है।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ‘एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी’ मॉडल को तैयार करने में अराफात अंसारी, मोहित शाक्य, विराट राव, ज्योति, अंजलि, ऋषभ, सौरभ, प्रांजल, अभिषेक सक्सेना, उमेश यादव, पुष्पेंद्र, आशु और आशीष ने योगदान दिया।

वहीं, तृतीय स्थान हासिल करने वाले ‘Li-Fi सिग्नल’ मॉडल की टीम में मोहम्मद कैफ, देवांश पाठक, अनुराग पांडेय, नितेश यादव, अमन गुप्ता, दीपक कुमार, राकेश सिंह, विक्की, विक्की पटेल, खुशबू, तनु, अनुराग सिंह, कुमोद, आदिल अंसारी, संजय, श्याम सुंदर और राजवर्धन मौर्य शामिल रहे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और सामूहिक प्रयास का परिणाम माना जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश के मार्गदर्शन तथा शिक्षक-कर्मचारियों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

Spread the love

Check Also

पहल ग्रुप के शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई कानों की जांच, 15 से 20 दिन में मिलेंगे निःशुल्क श्रवण यंत्र।

पहल ग्रुप के शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई कानों की जांच, 15 …