Breaking News

पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग।

पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। हरियाणा में नशाखोरी से जुड़ी खबर प्रकाशित किए जाने के बाद लिविंग इंडिया और हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल सहित चार लोगों की गिरफ्तारी तथा एक महिला पत्रकार को हिरासत में लिए जाने के मामले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रावधान है। ऐसे में पत्रकारों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

एसोसिएशन ने हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आधार की समीक्षा कराने और महिला पत्रकार की सुरक्षा, गरिमा तथा कानूनी अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही पत्रकारों को डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की भी अपील की गई।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विशाल श्रोत्रिय ने कहा कि पत्रकारों की गिरफ्तारी का मामला पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा है। नशाखोरी जैसे जनहित के मुद्दों को सामने लाना पत्रकारों की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। किसी खबर या रिपोर्ट पर कानूनी आपत्ति होने की स्थिति में उसका समाधान निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी स्तर पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विशाल श्रोत्रिय के अलावा उबैद, जीतेष कुमार, रामेश्वरम गौतम, योगेन्द्र कुमार, सचिन उपाध्याय, जीतेश राजपूत, सौरव शाक्य, राजेंद्र, रंजीत कुमार, प्रवेंद्र सक्सेना, राधेश्याम यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

महिला बंदियों के घरों पर रह रहे बच्चों को भी सुरक्षित बचपन योजना से जोड़ने के निर्देश।

महिला बंदियों के घरों पर रह रहे बच्चों को भी सुरक्षित बचपन योजना से जोड़ने …