महिला मेंठो को मिला पहचान पत्र,बीडीओ बोले गांव के विकास में मेंठो की अहम भूमिका।
उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: विकास खण्ड सभागार में बीडीओ विजय कुमार सिंह ने महिला मेंठो को पहचान पत्र वितिरित किया गया।इस दौरान उनको गांव के विकास के सम्बंध में जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि 20 मनरेगा मजदूर पर एक मेठ लगाया जाता है।उन्होंने गांव के विकास में मेंठो की अहम भूमिका बताई।
ब्लाक सभागार में महिला मेंठो के साथ बीडीओ विजय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक किया।जिसमे गांव के मनरेगा कार्यो के बारे में जानकारी ली।इसके साथ महिला मेठो को पहचान पत्र वितिरित किया गया।बीडीओ ने कहा कि गांवो के विकास में महिला मेठो की अहम भूमिका होती है।इसलिए विकास को गति देने के लिए आपलोग कार्य करे।वही बीडीओ में मेठो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।कहा कि मनरेगा कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी।इस मौके पर एपीओ अभिनव पाण्डेय,समर वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मेठ रही।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।