Breaking News

चन्दौली/सकलडीहा-: नोनार में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति।

साधन सहकारी समिति पर हमेशा लटका रहता है ताला, खाद के लिए किसान परेशान।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: क्षेत्र के नोनार गांव में स्थित साधन सहकारी समिति पर कई दिनों से ताला बंद रहने से किसान परेशान है।किसानों का कहना है कि सब्जी की खेती में उर्वरक डालना होता है।ऐसे में गुणवत्तापूर्ण खाद के लिए साधन सहकारी समिति से खाद खरीदना पड़ता है।लेकिन सचिव के मनमाने रवैये से किसानों में रोष है।इनलोगो ने जिलाधिकारी से नियमित समितियों को खोलने की मांग किया है।

आपको बता दे कि किसान इस समय खेतो में नेनुआ,लौकी,करैला,भिंडी,बैगन सहित विभिन्न सब्जियों की बुआई किए हुए है।अच्छी पैदावार के लिए उर्वरक की आवश्यकता होती है।किसानों का मानना है कि उर्वरक से अच्छी पैदावार होती।आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति के सचिव साधन सहकारी समिति पर आते ही नही।ऐसे में लंबे समय से यहा ताला बंद है।उर्वरक के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।किसान शिवमूरत,ह्रदय,ननकू सहित अन्य किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।चेताया कि जल्द साधन सहकारी समिति नही खुली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर का कहना है कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: सक्रियता व गंभीरता से कार्य करें अधिकारी, रैंकिंग में लाएं सुधार, वृक्षारोपण अभियान की कार्ययोजना बनाएं अधिकारी, जनपद को मिला 5036340 पौधे रोपित करने का लक्ष्य।

कछला गंगा नदी में पूर्ण रूप से बंद कराएं मोटरबोट का संचालन। उत्तर प्रदेश, बदायूं-: …

error: Content is protected !!