Breaking News

आवारा पशु को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल।

दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर, भतीजे की गोद भराई में शामिल होने बदायूं जा रहा था परिवार।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाईवे पर कलेक्टरगंज के पास आवारा पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार हवा में उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार कांट थाना क्षेत्र के नगला बनवारी, नवादा से बदायूं जिले के ककराला में अपने भतीजे फरमूद अली की गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान कलेक्टरगंज के पास अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची परशुरामपुरी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया।

चिकित्सकों ने सोनू पुत्र नौसे अली, खुशनुद पुत्र नौसे अली और कैफ को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया, जबकि गंभीर रूप से घायल इरफान और लालू अली को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

 

Spread the love

Check Also

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी। बदायूं। हजरतपुर …