Breaking News

ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय मजदूर का शव, मचा हड़कंप।

हर घर जल योजना के तहत मजदूरी करने कासगंज आया था युवक, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।

कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गांव में एक 22 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल परिसर में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र दरियाय निवासी गांव मंजा, जनपद बरेली के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रमोद पीएनसी कंपनी के साथ हर घर जल योजना के तहत मजदूरी का कार्य करता था। वह 24 तारीख को अपने घर से कादरगंज गांव में चल रहे जल योजना के कार्य में मजदूरी करने के लिए आया था।

मजदूरों के अनुसार, प्रमोद रात में खाना खाने के बाद अन्य साथियों के साथ सो गया था। सुबह जब साथी मजदूर सोकर उठे तो प्रमोद वहां मौजूद नहीं मिला। तलाश करने पर उसका शव ट्यूबवेल परिसर में फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस ने डांट से नाराज होकर घर से निकली 8 वर्षीय मासूम बच्ची को 2 घंटे में सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

सहसवान पुलिस ने डांट से नाराज होकर घर से निकली 8 वर्षीय मासूम बच्ची को …