Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन: डीएम ने समीक्षा बैठक में तैयारियों को दिए अंतिम रूप।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन: डीएम ने समीक्षा बैठक में तैयारियों को दिए अंतिम रूप।

बदायूँ। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद बदायूँ के 10 मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान सदस्य का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, संवीक्षा 07 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी 10 मतदेय स्थलों पर मतदान से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. अंजुम बी ने जानकारी दी कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों और सहायता के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 15 में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 05832-266505 और उप जिला निर्वाचन अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454417596 है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह सहित सभी एसडीएम व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम।

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम। बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय …