Breaking News

बहेड़ी: स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू टिकैत ने निकाला तिरंगा पैदल मार्च, किसानों की एकजुटता पर जोर।

बहेड़ी: स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू टिकैत ने निकाला तिरंगा पैदल मार्च, किसानों की एकजुटता पर जोर।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, बरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में एक विशाल तिरंगा पैदल मार्च निकालकर देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान के फार्म हाउस से किया गया, जहां से सभी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरे।

तिरंगा मार्च संपन्न होने के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने आसपास के चार प्रमुख गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में किसानों और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा किसानहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए किसानों से अपील की कि वे अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाएं।

यूनियन के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड तराई क्षेत्र के प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने देशवासियों और किसानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही देश का अन्न भंडार समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ मजदूरों और किसानों के हितों के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सलीक अहमद, युवा प्रदेश प्रचार मंत्री केशव अरोड़ा, युवा किसान नेता वंश ढिल्लों, मुन्ना अंसारी भौना फार्म, ताहिर अली, रेहान खान, कमर, हाजी जफर इकबाल, फरहान बादशाह, अमीर बाबा और फैजान अंसारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की प्रगति और किसानों के उत्थान का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …