Breaking News

बदायूं-: जमीन हड़पने और महिला से सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोपों में एमपीएमएलए कोर्ट ने दिया भाजपा के बिल्सी विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: भाजपा विधायक पर आरोप है कि इन्होंने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर लिया। साथ ही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने दस दिनों के अंदर रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक युवक का बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य, उनके भाई व अन्य कुछ लोगों से दो वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में युवक ने कहा कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन को हड़पना चाहते हैं। 17 सितंबर वर्ष 2024 को युवक की मां और उसकी पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंची तो पत्नी के साथ विधायक अन्य व अन्य दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पूरे मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए।

इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, इनके भाई सतेंद्र व धर्मपाल शाक्य, भतीजा ब्रजेश कुमार शाक्य निवासी कादराबाद, हरीशंकर व्यास निवासी जालंधरी सराय थाना सदर कोतवाली, अनेग पाल निवासी आवास विकास बदायूं, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल राधेश्याम एनक्लेव सिविल लाइंस बरेली, मनोज कुमार गोयल नारायणगंज उझानी, शैलेंद्र कुमार सिंह पंजाबी कालोनी नारायणगंज उझानी, हरीशचंद्र वर्मा निवासी डीएम रोड प्रेम नगर बदायूं, विपिन कुमार बाहरचुंगी बदायूं, चंद्रवती, दिनेश कुमार, रामपाल, दिनेशचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।

हरीश शाक्य, भाजपा विधायक बिल्सी।

अभी तक इस तरह की बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कोई आदेश हुआ है तो पहले कोर्ट की प्रतिलिपि को देखा जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहना संभव है।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चंदौली-: गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी।

गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी। उत्तर प्रदेश, चंदौली-: मुगलसराय कोतवाली …

error: Content is protected !!