(उत्तर प्रदेश) बदायूं/सहसवान:- नगर के मोहल्ला अकबराबाद में सड़क पर पानी भर जाने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर प्रशासन के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। मजबूरी में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी गंदे पानी से गुजर कर जाते हैं। उनके जूते और वेशभूषा भी खराब हो जाती है। सड़क पर पैदल चलना अभी दुश्वार हो रहा है।
मोहल्ला अकबराबाद में जल भराव का वीडियो।
ऊपर से नगर पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान से और परेशानी खड़ी हो गई है। नाली पर बनी स्लिप को तोड़कर डाल दिया गया है जिस कारण से मार्ग और ऊबर खाबर हो गया है। एक ओर तो सड़क काफी नीची है और ऊपर से नागरिकों ने नाले पर पक्की स्लिप डाल कर पाट दिया है। जिस कारण नल के पानी का निकास बंद हो गया है। नाले बंद होने से पानी सड़क पर बह रहा है।इस सड़क पर वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नागरिकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।