Breaking News

समिति मंडी के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल।

समिति मंडी के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल।

सहसवान, बदायूं। सहसवान से भवानीपुर जा रहा सवारियों से भरा थ्री-व्हीलर ऑटो सोमवार को समिति मंडी के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला और पुरुष समेत आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो तेज रफ्तार में था। समिति मंडी के सामने अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद ई-रिक्शा और अन्य साधनों से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया। घायलों में कुछ के सिर, जबकि कुछ के हाथ-पैर में चोटें बताई जा रही हैं।

हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सड़क किनारे पलटे ऑटो को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …