Breaking News

भरगैन की बेटी का कमाल: केशा पठान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से नवाजा।

भरगैन की बेटी का कमाल: केशा पठान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से नवाजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

भरगैन (कासगंज): सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से बेटियां अगर ठान लें, तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। इसे सच कर दिखाया है कासगंज जिले की नगर पंचायत भरगैन (मोहल्ला भीकन थोक) की होनहार बेटी केशा पठान ने। महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के दीक्षांत समारोह में केशा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी मौजूदगी में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) देकर सम्मानित किया गया।

केशा पठान, मुश्ताक अहमद की पुत्री और पश्चिम रेलवे के पूर्व सीएलआई शेर अहमद खान की पौत्री हैं। उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से समाज कार्य (सोशल वर्क) में स्नातक की डिग्री प्रथम स्थान के साथ हासिल की है।

क्षेत्र की पहली बेटी जिसने पाया यह मुकाम

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारियों के अनुसार, भरगैन गांव के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी बेटी को सीधे देश के राष्ट्रपति के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही गांव और परिवार में जश्न का माहौल बन गया।

क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

केशा की इस स्वर्णिम सफलता से न केवल उनका परिवार गदगद है, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व की अनुभूति कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि इलाके की उन तमाम बेटियों के लिए एक मिसाल है, जो उच्च शिक्षा हासिल कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। स्थानीय गणमान्य लोगों और परिजनों ने केशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …