Breaking News

अकबराबाद चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर घायल, भूपेंद्र के रूप में हुई पहचान।

अकबराबाद चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर घायल, भूपेंद्र के रूप में हुई पहचान।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। सहसवान कस्बे के अकबराबाद चौराहे के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी सहसवान पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार 27 नवंबर को शाम करीब 7:10 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक तौर पर घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके पास मोबाइल फोन या पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर प्रसारित की।

बाद में घायल व्यक्ति की पहचान भूपेंद्र पुत्र जगदीश, निवासी मोहल्ला काजी, थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मेडिकल कॉलेज बदायूं भेजा। घायल के साथ पुलिसकर्मी मनप्रीत कुमार को भी मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी होगी जियो टैगिंग।

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी …