Breaking News

लोक अदालतों के प्रचार के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लोक अदालतों के प्रचार के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने जागरूकता वाहनों को रवाना करते हुए लोक अदालतों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर लोक अदालतों में निस्तारण के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि इन आयोजनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नेहा आनंद, शिव कुमार तृतीय, अतीक उद्दीन, कुमार मीताक्षर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और एलएडीसीएस के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी होगी जियो टैगिंग।

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी …