Breaking News

12 दिसंबर को बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर जोर।

12 दिसंबर को बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर जोर।

बदायूं। जनपद न्यायालय परिसर में 12 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

लोक अदालत की तैयारियों और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राजवीर सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आंचल राना धवन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और निस्तारण योग्य वादों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को सूचीबद्ध कराने पर जोर दिया। ऐसे मामलों को आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास करने को कहा गया, जिससे लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आंचल राना धवन ने बताया कि 28 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे जनपद न्यायालय बदायूं में मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालानी वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने चालान संबंधी मामलों का निस्तारण विशेष लोक अदालत के माध्यम से कराकर इसका लाभ उठाएं।

 

 

Spread the love

Check Also

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी होगी जियो टैगिंग।

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी …