Breaking News

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी होगी जियो टैगिंग।

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी होगी जियो टैगिंग।

बदायूं। जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक में सोत नदी के पुनरुद्धार, वृक्षारोपण कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और समयसीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान सोत नदी पुनरुद्धार कार्यों की जानकारी लेते हुए नगर पालिका परिषद बदायूं, बिसौली और उसहैत के अधिशासी अधिकारियों को नदी में गिरने वाले नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया। जिला पंचायती राज अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार तथा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को संयुक्त रूप से बीबीजी रामजी के माध्यम से नदी पुनरुद्धार के कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा में जियो टैगिंग का कार्य अधूरा मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने गृह विभाग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर कार्य पूरा कर रिपोर्ट देने को कहा। इसके साथ ही थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग और क्रॉस चेकिंग की रिपोर्ट भी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, अपर सांख्यिकी अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति, जिला विद्यालय निरीक्षक और अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ।

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ। बदायूं। विशेष …