Breaking News

चंदौली/सकलडीहा-: भूमि विवाद को लेकर पड़े प्रार्थना पत्रों पर राजस्व तथा पुलिस की टीम ने की कार्यवाही।

उत्तर प्रदेश, चंदौली/सकलडीहा-: सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत बलापुर ग्राम सभा में बीते दिनों भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस अधीक्षक तक न्याय की गुहार लगाई थी। जहां एक पक्ष द्वारा बाकायदा रजिस्ट्री के साथ दाखिल खारिज कराई गई थी। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा पंचनामा के आधार पर भूमि पर विवाद किया जा रहा था। जबकि प्रथम पक्ष द्वारा हल्का लेखपाल तथा उप जिलाधिकारी से गुहार लगाने पर भूमिका निरीक्षण भी कराया गया था। वही प्रशासनिक अमले के हलका इंचार्ज द्वारा भी भूमिका निरीक्षक तथा लोगों से जानकारी प्राप्त की गई थी। जिसमें राजस्व अभिलेख से लेकर विभिन्न बिंदुओं पर प्रथम पक्ष का नाम पाया गया था। जिसके आधार पर भूमि प्रथम पक्ष की होने की पुष्टि भी की गई थी। परंतु द्वितीय पक्ष द्वारा लगातार 112 नंबर को सूचना देकर उक्त भूमि पर विवाद उत्पन्न की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल तथा राजस्व टीम के साथ मौके पर उपस्थित होकर भूमिका सीमांकन किया गया। इसके पश्चात दोनों पक्षों को कोतवाली परिसर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। वही निरीक्षण कार्य में प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल हल्का लेखपाल आलोक तिवारी के साथ राजस्व टीम तथा पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चंदौली-: गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी।

गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी। उत्तर प्रदेश, चंदौली-: मुगलसराय कोतवाली …

error: Content is protected !!