Breaking News

कासगंज कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे किनारे मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहचान में जुटी पुलिस।

कासगंज कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे किनारे मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहचान में जुटी पुलिस।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 32 वर्षीय महिला का शव कासगंज कोतवाली क्षेत्र के क्यामपुर-बहेड़िया के सामने सुरेंद्र के बाग के पास मिला। महिला के चेहरे और गर्दन पर खरोंच के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह दौड़ने निकले कुछ युवकों की नजर हाईवे किनारे पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

मृतका ने सफेद-काली धारीदार कुर्ती, काली पाजामी और नीला दुपट्टा पहन रखा था। शव के पास पर्स, पानी की बोतल, प्रसाधन सामग्री समेत अन्य सामान भी मिला। महिला के बाएं हाथ में बीयर की एक केन भी मिली, जिसके बारकोड की जांच में उसका संबंध बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र स्थित शहबाजपुर ठेके से सामने आया।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद हीहो सकेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी। बदायूं। हजरतपुर …