Breaking News

रूपापुर में नवगठित बी-पैक्स सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं।

रूपापुर में नवगठित बी-पैक्स सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। जलालाबाद विकासखंड के रूपापुर में नवगठित बी-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) का शुभारंभ विधायक हरिप्रकाश वर्मा और जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर के सभापति डीपीएस राठौर ने फीता काटकर किया। समिति के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज, ऋण समेत कई कृषि संबंधी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

शुभारंभ समारोह में विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग की यह पहल क्षेत्र के किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

जिला सहकारी बैंक के सभापति डीपीएस राठौर ने कहा कि नवगठित बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण और अन्य कृषि संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे किसानों का समय बचेगा और उन्हें सुविधाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगी।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी डॉ. गणेश गुप्ता ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शिवरतनलाल अपर जिला सहकारी अधिकारी जलालाबाद, हरिकेश परमार अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर, सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने समिति के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में सराहनीय पहल बताया।

 

 

Spread the love

Check Also

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

हजरतपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी। बदायूं। हजरतपुर …